कोटपूतली के भूरी बाडाज स्थित श्री कृष्णा गौशाला के पास नदी में गायों के शव मिलने पर गोरक्ष दल प्रागपुर और राजनोता की टीम मौके पर पहुंची। दल के सदस्यों ने नदी में पड़े शवों को देखकर गौशाला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और गहरी नाराजगी जताई। गोरक्ष दल ने जांच की मांग की गोरक्ष दल ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर, गौशाला प्रबंधक ने आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि यह वही नदी है जहां आसपास के क्षेत्रों के लोग भी मृत पशुओं को फेंक जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में गौशाला की कोई भूमिका नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ये रहे मौजूद इस दौरान गोरक्ष दल के पवन शर्मा, अजय सिंह, विष्णु शेखावत, नितेश, ओमी, विजेंदर, अमित, सचिन, सुमेर फौजी और सचिन शेखावत सहित कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।


