SDM के दुर्व्यवहार का विरोध:चिकित्सकों का आक्रोश, करौली के डॉक्टरों ने 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार

राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा में एसडीएम और चिकित्सक के बीच हुए विवाद ने प्रदेशव्यापी रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में करौली के चिकित्सकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। चिकित्सक संघ के डॉ. गणेश मीणा के अनुसार, सेड़वा में डॉ. रामस्वरूप रावत मरीजों की जांच कर रहे थे, तभी निरीक्षण के दौरान एसडीएम बद्री नारायण बिश्नोई ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे चिकित्सक समुदाय में गहरा रोष है। कार्य बहिष्कार के दौरान अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीजों को चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के बाद चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। चिकित्सकों की मुख्य मांग है कि एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विरोध प्रदर्शन में डॉ. सुशील मीणा, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. कैलाश मीणा, डॉ. नीलम मीना, डॉ. प्रेमराज मीना सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। चिकित्सक समुदाय का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *