जयपुर में महिला ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली, आरोप- टॉर्चर से थी परेशान

जयपुर में एक महिला के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रविवार दोपहर SMS हॉस्पिटल से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SI मोहन लाल गुर्जर ने बताया- मृतका प्रीति कौर (32) पत्नी अर्जुन सिंह तलवार शंकर नगर ब्रह्मपुरी की रहने वाली थी। शनिवार सुबह पति अर्जुन सिंह अपनी काम से चला गया। देर शाम प्रीति ने अपने कमरे में कपड़े का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पति अर्जुन के घर वापस आने पर काफी आवाज लगाने के बाद भी प्रीति ने गेट नहीं खोला। गेट तोड़कर अंदर जाने पर प्रीति कमरे में फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से तुरंत फंदे से उतारकर प्रीति को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक कर प्रीति को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। ब्रह्मपुरी थाने में मृतका के पिता रामसिंह ने पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुरालवालों के टॉर्चर करने से प्रीति परेशान थी। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर FIR दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *