सूर्य सप्तमी पर स्कूली बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार:पेरेन्ट्स और शिक्षकों की भी रही मौजूदगी, डीईओ बोले- शिक्षा के साथ स्वस्थ शरीर भी जरुरी

भीलवाड़ा में शिक्षा विभाग की ओर से आज 3 फरवरी को सूर्य सप्तमी पर सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार किए गया। मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में हुआ, जिसमें स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान स्टूडेंट्स के पेरेंट्स और योग संस्थाओं की भी मौजूदगी रही। जिला शिक्षा अधिकारी योगेश चंद्र पारीक ने बताया कि आज सुबह 9 बजे एक साथ स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार किया गया। प्राइवेट स्कूलों में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान पारीक ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ शरीर का होना भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, योग और एक्सरसाइज से शरीर स्वस्थ होगा और मन मजबूत बनेगा। सुबह 9 बजने के साथ ही सूर्य नमस्कार का आयोजन कुशल योग प्रशिक्षकों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान स्कूली स्टूडेंट्स ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *