प्रयागराज में शंकराचार्य विवाद पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:बैरिकेट्स पर चढ़कर की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

प्रयागराज मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए बैरिकेट्स पर चढ़ गए। इसके बाद कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने बताया कि हिंदू धर्म की चार प्रमुख शंकराचार्य पीठों में से एक पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मुक्तेश्वर आनंद माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज में अपने शहर में संतों को शिष्यों के साथ प्राप्त थे। वह धर्म रक्षा, गौ रक्षा एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण हेतु धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगम से नाम के दौरान उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन के अधीन बलों द्वारा शंकराचार्य के शिष्यों, संतों एवं साधुओं के साथ लाठीचार्ज, धक्का मुक्के अभद्र व्यवहार किया गया। इस प्रकार की घटना केवल हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का भी उल्लंघन है। इसके विरोध में आज शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया और इस ज्ञापन के जरिए इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *