सरकारी दफ्तर में शराब खोरी… लिपिक व भृत्य निलंबित:सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जनपद सभाकक्ष में शराब पीने का वीडियो

सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में शराबखोरी के मामले में लिपिक और भृत्य को निलंबित कर दिया गया है। सभाकक्ष में शराबखोरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे लिपिक का वीडियो भृत्य ने रिकार्ड किया था और वायरल कर दिया। उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर तीन दिनों पूर्व जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में शराबखोरी का वीडियो वारयल हुआ था। दरअसल, मोरन राम राजवाड़े सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर में क्लर्क के पद पर हैं। शराब पार्टी के वीडियो में क्लर्क मोरन राम जनपद सभाकक्ष की कुर्सी पर बैठे दिखे। उनके साथ रिटायर्ड पटवारी विजय सिंह और 2 साथी परमेश्वर सोनी और मनोज हैं। तीनों शराब पी रहे थें
जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया कि यह वीडियो जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के लिए किए जा रहे नामांकन के दौरान का है। हालांकि रिटर्निग आफिसर लखनपुर ने कलेक्टर को भेज गए प्रतिवेदन में बताया कि वीडियो करीब 15 दिनों पुराना है। रिटर्निंग आफिसर ने दोनों को सस्पेंड करने की अनुशंसा की थी।
दोनों कर्मी किए गए सस्पेंड
सरगुजा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर ने मामले में जांच प्रतिवेदन मिलने पर मोरन राम, लिपिक एवं भागवत प्रसाद राजवाड़े, भृत्य को निलंबित कर दिया है। दोनों का मुख्यालय सीईओ जिला पंचायत सरगुजा कार्यालय में नियत किया गया है। संबंधित खबरें… सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी..VIDEO वायरल: लखनपुर जनपद ऑफिस में रिटायर्ड पटवारी, क्लर्क और साथी ने छलकाए जाम; कलेक्टर को भेजी गई रिपोर्ट सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जनपदा सभाकक्ष में रिटायर्ड पटवारी, क्लर्क और उनके 2 साथी शराब पीते नजर आए। मामला आचार संहिता से जुड़ा है ऐसे में रिटर्निंग ऑफिसर ने इसकी जांच कर कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *