लुधियाना शहर के सीएमसी ख़्वाजा कोठी में खाना बनाने का काम करने वाला युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने के बाद गंभीर हालत में मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। विद्यार्थी राव के अनुसार मनप्रीत 30 साल का जो पिछले छह महीनों से यहां कुक के तौर पर काम कर रहा था। वह 24 तारीख को अचानक लापता हो गया जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आज सुबह सिविल अस्पताल से फोन आने पर परिजनों और साथियों को पता चला कि मनप्रीत को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मुताबिक युवक का प्राइवेट पार्ट काटा हुआ है जिसके चलते उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने तुरंत उसे चंडीगढ़ PGI सेक्टर-32 रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत ने बताया हमें शिकायत प्राप्त हुई है। जांच जारी है जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट और मौके के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।


