बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन:चूरू जिले में बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप, फाइव डे वीक करने की मांग

चूरू में मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों की हड़ताल रही। इससे जिले में बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप हो गए। एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के सामने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, चूरू के क्षेत्रीय संयोजक जयंत परिहार ने बताया कि इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की नौ यूनियनें शामिल हुईं। चूरू में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। परिहार ने जानकारी दी कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की मुख्य मांग बैंकिंग इंडस्ट्री में पांच दिन का वर्किंग वीक लागू करना और सभी शनिवार को छुट्टी घोषित करना है। फोरम ने एक बार फिर बैंकिंग सेक्टर में सप्ताह में पांच कार्यदिवस शुरू करने की मांग दोहराई। बैंक अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में सहमति बनने के बाद भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी कारण फोरम ने हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों ने समझौते को लागू करने और सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग सेवा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। धरने पर अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के संयोजक पंकज भार्गव, अशोक भूपेश, राजेश धुत, सुनील बुरड़क, राधाकृष्ण सैनी, पंकज वर्मा, मुकेश परिहार, पवन वाल्मीकि, सुनील कस्वां, कर्मचारी नेता शकील खान, संजय पूनियां, सुधीर दानेवा, हीरालाल सैनी, मुकेश स्वामी, अरशद खान, रूपनारायण सुरोलिया, विष्णु सैनी, मुकेश शर्मा, राजकुमार इंदौरिया, सांवरमल बुंदेला, विनोद सैनी, दिनेशपाल सिंह, नरेंद्र तंवर, सुभाष सैनी, लीलाधर सैनी, विकास चांवरिया, अभिषेक रोहिला, राजकमल सैनी, पवन कुमार मीणा, संजय जांगिड, जावेद खान, संदीप सहारण, ममता ढाका, सुरेंद्र मोहन सैनी, सलीम खान, मोनिका भांभू, मनोज स्वामी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *