सैनिक स्कूल में तीन दिवसीय इंडोर गेम्स मुकाबलों का आगाज़:चार खेलों में दिखेगा स्टूडेंट्स का हुनर, 29 जनवरी तक होगा मुकाबला

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आयोजित इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता आज मंगलवार को शुरू हुआ है। इस तीन दिवसीय कंपटीशन में कुल 136 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें कैरम में 20, शतरंज में 20, टेबल टेनिस में 24 और बैडमिंटन में सबसे ज्यादा 72 स्टूडेंट्स शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है, जहां शुरू से ही उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। गरिमामय समारोह में हुआ उद्घाटन प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, वाइस प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक राकेश रामपुरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता की रूपरेखा से अवगत कराया। खेलों से होता है विकास उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रिंसिप कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को मजबूत बनाने का साधन नहीं हैं, बल्कि इससे स्टूडेंट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। चार प्रमुख इंडोर खेलों का आयोजन स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता में शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेल शामिल किए गए हैं। कंपटीशन लड़के और लड़कियों दोनों के लिए जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। सभी खेलों का आयोजन निर्धारित नियमों और पूर्ण अनुशासन के साथ किया जा रहा है। बच्चों में दिखा खासा उत्साह प्रतियोगिता के दौरान इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। शतरंज और कैरम जैसे खेलों में जहां दिमागी कौशल और एकाग्रता का प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं टेबल टेनिस और बैडमिंटन में खिलाड़ियों की फुर्ती और खेल भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हाउस आधारित मुकाबलों के कारण स्टूडेंट्स में मुकाबले के साथ-साथ आपसी भाईचारे की भावना भी साफ नजर आई। 29 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिता यह इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता 29 जनवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता सदनों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *