हरियाणवी बॉक्सर स्वीटी बूरा ने व्यक्ति को थप्पड़ मारा,VIDEO:आरोप- उत्तराखंड में सड़क पर शराब की बोतलें फेंकी, लोगों ने विरोध किया तो उलझीं

हरियाणा के हिसार की रहने वाली इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों से भिड़ गईं। आरोप है कि स्वीटी बूरा जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार थीं, उससे शराब की बोतलें सड़क पर फेंकी गईं। जब टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो गाड़ी में सवार युवतियों ने पुलिस में होने की धमकी दी। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्वीटी बूरा लोगों से उलझती हुई दिख रही हैं। एक वीडियो में स्वीटी व्यक्ति को थप्पड़ मारते और व्यक्ति का फोन भी झटकती दिखीं। जब इस मामले में दैनिक भास्कर एप की टीम ने स्वीटी बूरा से बात की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें उस वीडियो के बारे में नहीं पता। जब उनसे पूछा गया कि वे अभी कहां हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता कि वे कहां हैं। वीडियो में स्वीटी बूरा की बहन सीवी बूरा भी दिखाई दे रही हैं। सीवी बूरा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो में वही फॉर्च्यूनर गाड़ी भी दिख रही हैं। अब युवतियों के हंगामे के PHOTOS… 3 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *