पीबीएम मेन गेट पर लगा ताला भाजपा नेताओं ने तोड़ा:जनाना विंग में जाने के लिए काटना पड़ रहा था चक्कर, ज्ञापन भी दिया था नेताओं ने

बीकानेर पीबीएम अस्पताल और भाजपा नेताओं के बीच मंगलवार को एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई। इस बार भाजपा नेताओं ने जनाना वार्ड के सामने बने अस्पताल के मुख्य द्वार को खोल दिया। अस्पताल प्रशासन ने यहां ताला जड़ रखा था, जिसे भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने हथौड़े से तोड़ दिया ताकि आम आदमी इस गेट से आ जा सकें। इस दौरान पुलिस भी मौके पर खड़ी रही लेकिन भाजपा नेताओं ने ताला तोड़ दिया। दरअसल, पीबीएम अस्पताल के मर्दाना विभाग का मुख्य गेट बंद किए जाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। गेट बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों को हो रही असुविधा को लेकर नाराज भाजपा नेताओं ने गेट का ताला तोड़कर प्रवेश द्वार खुलवाया।भाजपा नेता वेद व्यास ने बताया कि 6 दिसम्बर को इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गेट खोलने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। नेताओं ने कहा कि मरीजों की सुविधा से जुड़ा यह मामला है और प्रशासन की लापरवाही के कारण आमजन को लंबा चक्कर लगाकर अस्पताल आना पड़ता है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ‘हमारा पीबीएम, हमारा अभिमान’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता वेद व्यास, भगवान सिंह मेड़तिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कंटेंट : अलंकार गोस्वामी, बीकानेर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *