नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। राजस्थान में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान-बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत
राजस्थान में 5 दिन में दूसरी बार आज कई जिलों में ओले गिरे हैं। वहीं, जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बिजली गिरने की घटनाओं में सीकर और कोटा में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. बहन-मां की मौत के सदमे में बेटे ने सुसाइड किया
सीकर में बहन और मां की मौत के सदमे में बेटे ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मां-बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। मामला उद्योग नगर इलाके का 26 जनवरी का है। पूरी खबर पढ़ें 3. अफसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर 14 फरवरी तक रोक
राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अफसरों के तबादलों पर रोक 14 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है। SIR के चलते पहले सरकार ने 7 फरवरी तक तबादलों पर रोक लगाई थी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने 26 जनवरी को इसका आदेश जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें 4. बीजेपी विधायक बोले-पर्यटकों को गोमांस खिला रहे
पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने बैल को घसीटे जाने के मामले में कहा- पोकरण में पाप का घड़ा भर गया था, तब फूट गया। बैल बड़ा था, इनकी गाड़ी में आया नहीं। पीछे बांधकर खींचा। हत्या करके होटल पर ले जाकर उसे बेचा। हमारे यहां पर पर्यटक आते हैं, उनको भी खिलाया होगा। पूरी खबर पढ़ें 5. 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होगा
जयपुर में राजस्थान विधानसभा का बजट 11 फरवरी को पेश होगा। विधानसभा से जारी बुलेटिन के मुताबिक इसकी तैयारियां चल रही हैं। हालांकि तारीख पर आखिरी फैसला विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बुधवार को होने वाली बैठक में किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. खाटूश्यामजी दर्शन के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
सीकर के खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए लाइन में लगे 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। लाइन में लगे रहने के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिरकर पड़े। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस के जरिए खाटूश्यामजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. बच्चों से भरी स्कूल बस कचरे की गाड़ी से टकराई
जोधपुर में स्कूल के बच्चों और एनसीसी कैडेट्स से भरी बस और ऑटो टिपर (कचरे वाली गाड़ी) के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कचरे वाली गाड़ी पलट गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला, मौत
राजसमंद में बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिर गई। महिला करीब 10 फीट तक फिसलती गई, सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। । घर से 7 किलोमीटर दूर हादसा हो हुआ। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9.सरकारी राशन की दुकानों पर अब नहीं होगी हेराफेरी
राजस्थान में सरकारी राशन केन्द्रों से गेहूं कम मिलने की झंझट अब हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। इसके तहत अब राशन की दुकानों पर रखी जाने वाली पोस मशीन और गेहूं तोलने वाले कांटे को ब्लूटूथ के जरिए आपस में जोड़ दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. विधानसभा का बजट-सत्र बुधवार से
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू होने वाला है…इस संबंद में राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी गई है।


