पाली में बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर:बोले-सप्ताह में 5 दिन काम करने का निर्णय किया जाए लागू

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों में पांच कार्य दिवस सप्ताह लागू करने के पक्ष में मंगलवार को पाली में भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। सरकार के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंक के करीब 50 कर्मचारी SBI कलेक्टरेट शाखा के बाहर एकत्रित हुए हड़ताल प्रदर्शन किया। जिसमें IBA एवं UFBU के बीच 07 दिसम्बर 2023 को हुए एमओयू के अनुसार पांच कार्य दिवस लागू करने पर सरकार का अनुमोदन की मांग की। सरकार अपने द्वारा किए हुए वादे से मुकर रही है, इसी विरोध में हड़ताल के माध्यम से बैंक कर्मचारी सरकार से जल्द से जल्द पांच कार्य दिवस सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे है। इस हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी पारस माली, विनय सांखला, विकास रामावत, अमर विजय,हिमांशु शर्मा, दिलखुश, शिव लाल माली,गजेंद्र देवड़ा, हर्ष मांधना, अजय कुमार, लोकेश कुमार, गोपाल भाटी, राजेन्द्र वैष्णव, अविनाश चौधरी, निखिल मालवीय, नरपत सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *