झालावाड़ के आनंद विहार में गुरुद्वारा साहिब में अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख, सिंधी और पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाब के अमृतसर साहिब से आए भाई सुखप्रीत सिंह साज ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। धन धन बाबा दीप सिंह जी और वाहे गुरु सतनाम के शबद कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। झालावाड़, झालरापाटन और रायपुर की सिख संगत ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अरदास की गई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ भी संपन्न हुआ। दोपहर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समाज के प्रधान प्रीतपाल सिंह, अवतार सिंह बग्गा, जगजीत सिंह बग्गा, प्रीतम सिंह, आया सिंह, राजकुमार काशवानी, पंजाबी समाज अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया, नीलम भाटिया, परमजीत सिंह बग्गा, हरजिंदर सिंह, आज्ञा सिंह, भैरू सिंह, अमनदीप सिंह राजा, बलबीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अमृतसर से आए रागी भाई सुखप्रीत सिंह का सरदार जिंदर सिंह, दिलबाग सिंह और गुरुप्रीत सिंह लक्की ने सरोपा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।


