भीलवाड़ा में ओलावृष्टि से पारा गिरा:अचानक ओले गिरने से अफरा तफरी,सड़क ओर खेतों में बिछी सफेद चादर

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कोटड़ी ओर जामोली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदला ओर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे,शाम को कुछ देर के लिए हल्की बारिश के बाद तेज हवाओं के साथ अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज स्पीड से गिरे ओलों के कारण कुछ ही देर में सड़कों,खेतों और खुले इलाकों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई।अचानक हुई इस ओलावृष्टि से आमजन में अफरा-तफरी मच गई, वहीं किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओले आकार में बड़े थे, जिससे फसलों और खुले में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इधर शहर में शाम के बाद मौसम बदला आसमान में हल्के बादल छाए ओर सर्द हवाओं का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग ने के मुताबिक भीलवाड़ा शहर सहित जिले के कुछ इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे।कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, सर्द हवाओं के चलने, बारिश ओर ओलावृष्टि से पारा गिरेगा ओर सर्दी का असर बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *