पुष्कर में 8 मार्च से 200 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ:24 करोड़ मंत्रों का जाप, स्वामी प्रखर महाराज करौली पहुंचे

तीर्थराज पुष्कर में 8 मार्च से 200 कुण्डीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। विश्वव्यापी आतंकवाद के शमन, हिंदू राष्ट्र निर्माण और विश्व शांति की कामना के साथ यह महायज्ञ 19 अप्रैल तक चलेगा। इस आयोजन को लेकर स्वामी प्रखर महाराज मंगलवार को करौली पहुंचे। करौली के इन मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी प्रखर महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ 43 दिनों तक चलेगा। इसमें 2 हजार विद्वान ब्राह्मण भाग लेंगे। गायत्री शक्तिपीठ मनीवेदिका पीठ पुष्कर में होने वाले इस महायज्ञ में 200 यज्ञ कुंड स्थापित किए जाएंगे, जिसमें 200 ब्राह्मण यजमान शामिल होंगे। महायज्ञ के दौरान कुल 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप किया जाएगा। स्वामी प्रखर महाराज के अनुसार, एक पुरश्चरण महायज्ञ में 24 लाख गायत्री मंत्रों का जाप होता है, और इस प्रकार 100 पुरश्चरण में 24 करोड़ मंत्रों का जाप संपन्न होगा। स्वामी प्रखर महाराज ने कहा कि वर्तमान में विश्व में भय, अशांति और आतंकवाद का वातावरण है। सनातन धर्म को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश में सनातन धर्मियों के उत्पीड़न का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गायत्री माता की प्रेरणा से भारत सहित पूरे विश्व को आतंकवाद, आपदाओं और उपद्रवों से मुक्त करने तथा भारत में सनातन धर्म की पुनः स्थापना के लिए यह महायज्ञ आयोजित हो रहा है। इस महायज्ञ से उत्पन्न शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा से धर्म विरुद्ध आचरण करने वालों के मन में परिवर्तन आएगा। यह आयोजन संपूर्ण मानव जाति के कल्याण की मंगल कामना के साथ किया जा रहा है। स्वामी प्रखर महाराज ने यह भी बताया कि पूर्व काल में महामुनि विश्वामित्र जी ने भी पुष्कर तीर्थ में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ किया था। इस अनुष्ठान में करौली नगर से मातृशक्ति और सभी ब्राह्मण बंधुओं को यज्ञ दर्शन का आह्मान किया। कार्यक्रम में करौली समिति संयोजक पुष्पेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश उपाध्याय, मदनमोहन पचौरी, पुरुषोत्तम शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, ललित हरदैनिया, बबलू शुक्ला, अरुण सारस्वत, राजेंद्र व्यास , राजेंद्र भुल्ली, अखिलेश लवानिया, रामजीलाल गौतम, कन्हैया लाल शर्मा, व्याकरणाचार्य पंडित शिवनारायण शास्त्री, डॉ.नरेश वैष्णव विद्या वैष्णव, शिवकुमार पंडित कोंडर वाले, देवीशरण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मोहन लाल शर्मा, शिवचरण थानेदार, बालकृष्ण हरदैनिया, सनी शर्मा, ओमी भगत, आकाश शर्मा, मान प्रकाश शुक्ला, दीनदयाल शर्मा चमरौला वाले, पार्षद संजय शर्मा, दीपक शर्मा, राजेंद्र सरपंच सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मौजूद रहे। अंत में पुष्पेंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही महायज्ञ में करौली की ओर से भरपूर सहयोग की बात ही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *