फाजिल्का में बाइक सवार युवक की मौत:दो गंभीर घायल, ट्राली ने मारी टक्कर, 10 दिन पहले हुई थी शादी

पंजाब के फाजिल्का में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। गांव लाधुका के पास हुए हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव लाधुका की ओर जा रहे थे। गांव लाधुका की ओर जाते समय हादसा घायल युवक सुनील ने बताया कि वह अपने मामा के दो बेटों के साथ बाइक पर सवार था। लाधुका के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सुनील का आरोप है कि वे सड़क के अपनी तरफ चल रहे थे, लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार हादसे में मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि मंजीत की शादी महज 10 दिन पहले हुई थी। गरीब परिवार से आने वाले मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *