अमृतसर में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़:3 गिरफ्तार, 3 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद, नेटवर्क की जांच जारी

पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने माता भद्रकाली मंदिर के सामने पंजाब गेट हकीमा के इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दो पिस्तौल 32 बोर और एक 30 बोर की पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष (लाहौरी गेट), कमल सिंह उर्फ कालू (इंदिरा कॉलोनी) और स्वयं उर्फ भोलू (खजाना गेट) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में दो पिस्तौल 32 बोर और एक पिस्तौल 30 बोर की है। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड डीसीपी जांच हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी नवजोत सिंह और एसीपी हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने गेट हकीमा थाने में शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कमल सिंह पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस आयुक्त ने बताया कि हथियारों की तस्करी और आपूर्ति के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य को सुरक्षित बनाने की मुहिम का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *