फाजिल्का में गन्ने से भरी ट्राली पलटी:अचानक टायर के खुले नट, रॉन्ग साइड चलने से हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के फाजिल्का रोड पर दोपहर को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गन्ने से भी एक ट्राली टायर का नट खुलने से सड़क पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना अबोहर के मिलिट्री स्टेशन के पास की है। शुगर मिल की ओर जा रहा था जानकारी के अनुसार गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अबोहर से शुगर मिल की ओर जा रहा था। मिलिट्री स्टेशन के पास पहुंचते ही ट्राले के टायर के नट अचानक खुल गए। इससे ड्राइवर ट्राले पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्राली सड़क किनारे पलट गई। सड़क पर नहीं था अन्य वाहन जांच में सामने आया कि ड्राइवर स्पीड ब्रेकर से बचने के लिए सड़क पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। हादसे में ट्राली को काफी नुकसान पहुंचा है। सौभाग्य से उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *