बठिंडा में पुलिस ने खोए हुए 140 मोबाइल ढूंढे:मालिकों को लौटाए फोन, 18 लाख रुपए की कीमत, एएसपी बोले-बिना बिल के ना खरीदें

पंजाब के बठिंडा पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए लगभग 18 लाख रुपए कीमत के 140 खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। इनमें एक साल पुराने मामलों के मोबाइल फोन भी शामिल हैं। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि यह सफलता बठिंडा पुलिस द्वारा स्थापित सांझ केंद्रों और साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से मिली है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल चोरी या खोने की स्थिति में तुरंत नजदीकी सांझ केंद्र में सूचना दें। जिससे पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके। एएसपी बोले- बिना बिल और बॉक्स के मोबाइल न खरीदें एएसपी अनुभव जैन ने बताया कि सभी मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन की दुकानों के मालिकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना बिल और बॉक्स के मोबाइल न खरीदें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से मोबाइल खरीदते समय उसकी पूरी जानकारी लें। पुलिस ने ग्राहकों को दी चेतावनी पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल आम लोगों को राहत मिली है। बल्कि मोबाइल चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना बिल और बॉक्स के मोबाइल खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *