बालोतरा जिले की सिवाना कस्बे में शाम करीब 5 बजे एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई। कुछ मिनटों में आग पूरी दुकान में फैल गई। स्थानीय लोगों और नगर पालिका के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बालोतरा से फायर बिग्रेड करीब एक घंटे बाद पहुंची। आग लगी उस समय मालिक घर पर कुछ काम से गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिवाना-बालोतरा रोड पर ललित ओझा की रेडिमेट कपड़ों की दुकान है। मंगलवार शाम को करीब 5 बजे दुकान मालिक कुछ काम से शटर बंद करके गया था। कुछ ही देर बाद अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। लोगों ने अपने स्तर पर आगे बुझाने का प्रयास शुरू किया। सिवाना नगर पालिका से पानी का टैंकर आया। आसपास लोगों ने नगर पालिका का सहयोग कर आग बुझाने के लिए मशक्कत की। वही बालोतरा नगर परिषद को सूचना दी। आग के बाद वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिवाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एक घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड बालोतरा से फायर बिग्रेड को सूचना देने के करीब एक घंटे बाद सिवाना पहुंची। तब तक दुकान में रखा सारा सामान और कैश रुपए जल गए।


