सिवनी में दो बाइक आपस में टकराई:4 लोग घायल, 3 गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल रेफर

सिवनी के घंसौर विकास खंड में सोमवार दोपहर बालपुर और घंसौर के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार दो लोग कहानी की तरफ जा रहे थे और दूसरी बाइक पर दो लोग घंसौर की दिशा में आ रहे थे। इसी दौरान दोनों तरफ के बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल-100 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि एक को घर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *