फरीदकोट के युवक की हार्टअटैक से कनाडा में मौत:7 माह पहले गया था, सरकार से शव भारत लाने की मांग

पंजाब में फरीदकोट जिले के गांव मढ़ाक से महज 7 माह पहले कनाडा गए 30 वर्षीय युवक सुखप्रीत सिंह की वहां पर हृदय गति रुक जाने से मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद उसके घर पर मातम का माहौल है और परिवार ने राज्य व केंद्र सरकार से उसके शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है। कनाडा में कार मैकेनिक का करता था काम जानकारी के अनुसार फरीदकोट की जैतो सब डिवीजन के गांव मढ़ाक का युवक सुखप्रीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह पिछले साल जून माह के दौरान अपनी पत्नी पवनप्रीत कौर के साथ कनाडा गया था और वहां पर कार मैकेनिक का काम करता था। अब परिवार के पास उसकी कनाडा में दो दिन पहले(1 फरवरी) हृदय गति रूकने से मौत हो जाने की सूचना मिली है। इसके बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है और उसके शव को भारत लाने की कोशिश से की जा रही है, ताकि उसका गांव में अंतिम संस्कार किया जा सके। परिवार की आर्थिक हालत सुधारने गया था बातचीत करते हुए मृतक के पिता सिकंदर सिंह समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों और गांव के सरपंच ने बताया कि सुखप्रीत सिंह मेहनती नौजवान था और आर्थिक हालत सुधारने के लिए कनाडा गया था, लेकिन अब उसकी मौत की सूचना से परिवार गहरे सदमे में है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में युवक के शव को भारत लाने में राज्य व केंद्र सरकार समेत कनाडा सरकार को मदद करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *