बरनाला में तीन चोर गिरफ्तार:लुधियाना से चुराया स्टील से भरा ट्रक बरामद, बेचने की बना रहे थे योजना

पंजाब की बरनाला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में लुधियाना से चोरी किए स्टील से भरे ट्रक को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संदीप कुमार मलिक के अनुसार आरोपी अवतार सिंह, सरबजीत सिंह और गुरमुख सिंह ने लुधियाना क्षेत्र से ट्रक चोरी किया था। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा थाना सिटी बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 18 टायरों वाले दो बड़े ट्रक, 32 टन स्टील शीट, एक मोटरसाइकिल, गैस कटर और गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच में पता चला कि आरोपी ट्रक और स्टील शीट को गैस कटर से काटकर कबाड़ में बेचने की योजना बना रहे थे। बरामद किए सामान की कीमत 50 लाख पुलिस के मुताबिक बरामद किए सामान की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। लुधियाना में ट्रक चोरी के संबंध में पहले से एफआईआर दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने पहले भी इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *