प्रेस क्लब में सांस्कृतिक संध्या, भवई नृत्य की प्रस्तुति:10 पत्रकारों का किया सम्मान, बच्चों ने भी दी प्रस्तुतियां

उदयपुर में गणतंत्र दिवस पर लेकसिटी प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार परिवारों के लिए सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। लेखनी के प्रबुद्ध, डिजिटल व नवोदित 10 पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी थे। यह कार्यक्रम शुभ मंगल रिसोर्ट में आयोजित हुआ। समारोह में राजस्थान विद्यापीठ कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, जीबीएच अमेरिकन चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन, अतुल चंडालिया, जिनेन्द्र शास्त्री, हिम्मत सिंह झाला, गिरिश भारती, पंकज शर्मा, रश्मि बोहरा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी गौरीकांत शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत ने स्वागत किया। लोक कलाकारों ने भवई नृत्य की प्रस्तुति दी
समारोह में लोक कलाकारों रमिला जोगी व माधु सिंह ने भवई नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक समारोह में क्लब से जुड़े पत्रकारों ने गीत गाए व बच्चों ने अलग-अलग देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। समारोह में उदयपुर दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सहित पत्रकार संजय खाब्या, राजेश वर्मा, घनश्याम सिंह राव, भावना व्यास, भूपेंद्र चौबीसा, कबीर जेठी, क्लॉड डिसूजा, विपिन सोलंकी और नीलम कुमावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी शर्मा व अविनाश जग्नावत ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *