ग्राम पंचायत हमीरपुर में कार्यवाहक पटवारी को अपने मूल पद पर भेजने के विरोध में ग्रामीण आज आंदोलन पर उतर गए। ग्रामीणों ने रोड पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि इंदोकिया के पटवारी को वापस हमीरपुर पटवारी इस्लाम खान को अतिरिक्त चार्ज नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा कि पांच दिन पहले लगाया गया पटवारी पहले भी रह चुका है। उसकी कार्यशैली सही नहीं है। इसलिए ग्राम पंचायत के अतिरिक्त चार्ज पटवारी इस्लाम खान का स्थानांतरण होने पर विरोध प्रदर्शन कर धरना देने की धमकी दी है। साथ ही कहा है कि यदि समय रहते पटवारी इस्लाम खान को वापस हमीरपुर पटवारी पद पर नहीं लगाया गया तो सभी ग्रामवासी मिलकर रोड पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। जल्द मांग नहीं मानी गई तो अबकी बार जाम भी लगाया जा सकता है। सरपंच गीता देवी जाट समेत ग्रामीण गोवर्धन लाल जाट आदि ने बताया कि पहले भी 21 जनवरी को कलेक्टर ज्ञापन देकर बताया था इंदोकिया पटवारी की कार्यशैली जनहित की है। करीब एक साल से लोगों को कोई परेशानी नहीं आई। अभी लगाया गया पटवारी यहां पहले भी रह चुका है। उसके कार्यकाल बेहद परेशानी जनक रहा है। समय पर मिलते नहीं थे। लोगों को एक कार्य के लिए कई दिनों तक चक्कर लगवाता था। प्रदर्शन करने वालों में पंचायत समिति सदस्य संघ टोडारायसिंह अध्यक्ष जितेंद्र पीपला, वार्ड पंच बाबूलाल बैरवा ,वार्ड पंच गोपाल बलाई, वार्ड पंच नीलोफर, वार्ड पंच गोवर्धन खारोल, गोपाल महाराज, नवाब खान, मनीष, सुरेश, शाहरुख सीताराम, छोटू लाल, अरबाज खान, रामरतन, अजीज खान, किशन, मदन आदि मौजूद थे। इनपुट: अरबाज खान, हमीरपुर


