पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनाव का मामला अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। इस मामले में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की तरफ से याचिका दायर की गई है। याचिका में अकाली दल की तरफ पटियाला समेत कई जगह नामांकन के दौरान हुई धक्केशाही का मामले उठाया गया है। उन्होंने इस संबंधी कई तथ्य पेश किए हैं। इसके बाद अदालत की तरफ से मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर तक की गई है। जबकि इस बार नगर निगम के लिए चुनाव 21 दिसंबर तक की गई है। फाइल छीनकर आरोपी हो गए थे फरार 12 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के नामांकन भरने की आखिरी तारीख थी। लेकिन इस दौरान पटियाला में काफी हंगामा हुआ था। उस समय लोग लाइनों में लगे हुए थे। तभी कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों से कुछ लोग फाइलें छीनकर फरार हो गए थे। जिस वजह से कई लोग तो नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाए थे। मौके पर भाजपा व कांग्रेस व कांग्रेस के सीनियर नेता भी पहुंचे थे। साथ ही उनकी तरफ से इस मामले में निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि उस समय आम आदमी पार्टी नेताओं का कहना था कि भाजपा व कांग्रेस वाले हार से डर रहे हैं। इस वजह से वह इस तरह के ड्रामा कर रहे हैं। EVM से होगा मतदान, सूचियां रिवीजन के लिए भेजी आयोग ने तय किया है कि इस बार चुनाव EVM से होने है, इसलिए मशीनों को तैयार किया गया है। आयोग ने लेटेस्ट मशीनें खरीदी हैं। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 हजार वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख मेल, और 17 लाख फीमेल वोटर्स हैं। पोलिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। पहले वोटिंग 8 से 4 बजे तक होती थी, लेकिन इस बार 1 घंटा अधिक रखा गया है।चुनाव के बाद नगर निगम में 381 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, म्यूनिसिपल काउंसिलों में 598 सदस्य चुने जाएंगे। लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है। सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3 पर्सन होंगे। अगर 2 पोलिंग स्टेशन हैं तो 2 अधिकारी वहां तैनात किए जाएंगे।


