पंजाब के जालंधर में सोमवार (16 दिसंबर) को गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वे काफी देर तक बाहर निकली तो घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। मृतक लड़कियों की पहचान शरणजोत कौर (10) और प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं और शरणजोत कौर 5वीं की छात्रा थी। दोनों कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई मकी की रहने वाली थीं। बहनें बाहर नहीं आईं तो परिजन पहुंचे
जानकारी के अनुसार, जब दोनों नहाने के लिए बाथरुम में गईं तो काफी देर तक बाहर नहीं आई और कोई हलचल भी नहीं हुई। जिसके चलते छोटा भाई आवाज लगाता रहा। जब तब भी दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बाथरुम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों बहनें बेहोश पड़ी थीं। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चियां कोई हलचल नहीं कर रही थीं। जिसके चलते उन्हें तुरंत डॉक्टरों के पास ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लड़कियों की मां दुबई में करती है काम
जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों की मां दुबई में रहती है। दोनों अपने अन्य परिजनों के साथ भोगपुर में रहती थीं। आज सुबह जब दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गईं तो यह हादसा हो गया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर टीमें भेजी जाएंगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


