सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत:घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

गुमला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर रविवार देर शाम काम कर अपने घर लौट रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना घाघरा गुमला सड़क के नवडीहा के पास हुई। मृतक की पहचान नवडीहा करंज टोली निवासी सुनील उरांव के रूप में की गई। हादसे में सुनील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा के बाद एंबुलेंस 108 से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के क्रम में सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद सदर थाना के एसआई प्रमोद कुमार महतो ने शव को कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना की पुष्टि करते हुए एसआई प्रमोद कुमार महतो ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की बात परिजनों ने बताई है। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *