जयपुर में कर्ज उतारने के लिए ठेकेदार बना लुटेरा:प्लानिंग के तहत चार साथियों को भेजा घर, मालकिन के देखने पर मारपीट कर गहने लूट भागे

जयपुर में घर में घुसकर लूट मामले में खोह नागोरियान थाना पुलिस ने मास्टर माइंड सहित चार बदमाशों को अरेस्ट किया है। कर्ज उतारने के लिए घर में कलर-पेंट का ठेकेदार ने ही साथियों से मिलकर प्लानिंग कर लूट की वारदात की थी। मालकिन के देख लेने पर बदमाश मारपीट कर वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने चारों बदमाशों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से लूटे गए गहने बरामद कर लिए है। पुलिस ने वारदात में यूज देसी कट्टा व स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- लूट मामले में आरोपी हरकेश प्रजापत (30) पुत्र कजोड़मल निवासी मोहल्ला सिंगवाडा सदर दौसा हाल श्याम वाटिका कानोता, घनश्याम मीना (25) पुत्र यादराम मीना निवासी हिंडोली बूंदी, दीपक उर्फ दीपू (28) पुत्र रामदयाल मीना निवासी रुपपुरा शिवदासपुरा और अरुण उर्फ रोबिन उर्फ केशू (30) पुत्र पिंटू राजपुत निवासी पिलौदी सवाई माधोपुर को अरेस्ट किया गया है। मास्टर माइंड हरकेश प्रजापत घरों में कलर-पेंट का ठेका लेता है। बदमाश घनश्याम मीना और अरुण उर्फ रोबिन दोनों ही सांगानेर सदर स्थित चौखी ढाणी होटल में ड्राइवर का काम करते है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के गहने और वारदात में यूज देसी कट्टा व स्विफ्ट कार को बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ठेकेदार हरकेश प्रजापत ने कर्ज के चलते साथियों के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की थी। लूट के दौरान विरोध करने पर डराने-धमकाने के लिए देसी कट्‌टा लगाया था। वारदात के समय उसके चार साथी घर के अंदर घुसे थे। वह बाहर कार में बैठकर निगरानी कर रहा था। मालकिन से हाथापाई कर भागे
30 जनवरी को दोपहर करीब 11 बजे ठेकेदार हरकेश के आदमी घर पर पेंट का सामान लेने के बहाने आए थे। गेट खोलने पर दो लड़के फर्स्ट फ्लोर पर पेंट लेने के बहाने चले गए। ग्राउंड फ्लोर पर खड़े होकर दो लड़के खड़े होकर इंतजार करने लगे। फर्स्ट फ्लोर पर गए लड़कों ने आवाज देकर पेंट नहीं मिलने की कहा। पेंट बनाने जाने के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर खड़े दोनों लड़के घर के अंदर घुस गए। अलारी का लॉक खोलकर सोने-चांदी के गहनों का बैग निकालने लगे। नीचे आकर देख लेने पर विरोध करने पर धक्का-मुक्की कार मारपीट कर गहने लूट कर बाहर खड़ी कार में बैठकर भाग निकले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *