भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नमित मेहता ने आज उदयपुर में कलेक्टर पद पर ज्वॉइन कर लिया है। आज दोपहर करीब सवा तीन बजे वे कलेक्टरी पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। कलेक्टर मेहता ने इस दौरान कहा कि टूरिज्म को बढ़ाने के लिए और बेहतर कोशिश करेंगे और भारत और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उसका फायदा आमजन को मिले उसके क्रियान्वयन के लिए और बेहतर करेंगे। पूरे विश्व में टूरिज्म सिटी के नाम से उदयपुर जाना जाता है और हमारा प्रयास रहेगा कि टूरिस्ट को यहां कम से कम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि पिछले कलेक्टर का प्रोबेशन भी यहां निकला था और तब मैंने उनको चार्ज दिया था और अब कलेक्टर पद पर अब उन्होंने मुझे चार्ज दिया यह यादे स्मृति में है। जब मैंने यहां 2013 में काम किया था उसका अनुभव को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और टीम वर्क के रूप में काम करेंगे। इससे पहले कलेक्टर अपरान्ह 3.57 बजे कलेक्टरी पहुंचे। यहां पर उनका जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह, एडीएम सिटी वार सिंह, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर, गिर्वा एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस सोनिका कुमारी, प्रशिक्षु आईएएस शुभम, माधव भारद्वाज आदि ने स्वागत किया। जानिए मेहता के बारे में
जोधपुर मूल के नमित मेहता सीए और सीएस है। उनकी पहली अंडर जिला ट्रेनिंग उदयपुर में ही हुई थी। वे यहां पर 26 अगस्त 2013 से 23 मई 2014 तक यहां रहे। अभी वे भीलवाड़ा कलेक्टर के पद से स्थानांतरित होकर उदयपुर आए है। उनको सात अवॉर्ड और एक मेडल मिला है।


