जालोर में सुंधा माता मंदिर में शतचंडी महायज्ञ शुरू:नए मंदिर में होगी प्राण- प्रतिष्ठा, 7 यजमानों ने दी आहुतियां

जालोर के डीटीओ ऑफिस के सामने टेकरी की पहाड़ी स्थित सुन्धा माता के नव निर्मित मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार से मंदिर परिसर में शतचंडी यज्ञ की शुरुआत हुई। दिनभर पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। सुंधा माता मंदिर, सुन्देशा माली समाज सेवा समिति के सचिव तेजाराम सुन्देशा ने बताया कि सुंधा मंदिर की 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को शुभ मुहूर्त में 5 कुडीय यज्ञ की शुरुआत की गई। इस दौरान पंडित राज शेखर बिस्सा के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ के यजमान जोड़े के द्वारा यज्ञ कुंड में आहुतियां दी गई। यह प्रतिष्ठा के अंतिम दिन मां सुन्धा की मूर्ति स्थापना तक चलेगा। जिसमें अलग-अलग करीब 7 जोड़े पती-पत्नी यज्ञ में आहुतियां देंगे। इस दौरान अध्यक्ष हुकमीचंद सुन्देशा, कोषाध्यक्ष गणपत, विनोद, सावलाराम, भंवरलाल, शंकरलाल, पुखराज, जितेन्द्र, नारायण, गोपाल,महेन्द्र, भाटाराम , गोपाल, चौथाराम, रमेश, सुरेश व शातिलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *