गोभी से भरा ट्रक पलटा, दंपत्ति की मौत:छिंदवाड़ा हाईवे में तेरहवीं से लौट रहे थे पति-पत्नी; ड्राइवर-कंडक्टर घायल

छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुकाखेड़ी डैम के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्तागोभी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपती ग्राम घाटपिपरिया से एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव भरकावाड़ी लौट रहे थे। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं। ट्रक के परिचालक मनीष कसारे (23, निवासी खंबारा) ने बताया कि वह चालक रोहित बुआड़े (24, निवासी खंबारा) के साथ मंगलवार को ग्राम बिरुल बाजार से पत्तागोभी भरकर जबलपुर जा रहा था। शाम करीब 4:30 बजे बुकाखेड़ी डैम के पास मोड़ पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गोभी की बोरियों के नीचे दब गई बाइक ट्रक पलटने से पत्तागोभी की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और पति-पत्नी बाइक समेत गोभी की बोरियों के नीचे दब गए। 1033 एंबुलेंस के पायलट रविंद्र खंडारे ने बताया कि सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दंपती की मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए शव दोनों शवों को चिखलीकला टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान भरकावाड़ी निवासी श्याम वानखेड़े (45) और उनकी पत्नी मोनिका (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *