राजसमंद में धर्मस्थल में कपड़े जलाने से आक्रोश:अज्ञात व्यक्ति ने की हरकत; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना सर्कल में एक धर्मस्थल में अज्ञात व्यक्ति ने कपड़े जला दिए। मंगलवार सुबह जब लोग पहुंचे तो जले हुए कपड़े देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू की गई। शहर में बैंक गली निवासी रामेश्वर लाल छीपा, शेषमल प्रजापत और कुछ महिलाएं धर्मस्थल पहुंचीं। जहां तीन कपड़े जले हुए मिले। यह देखकर श्रद्धालु हैरान रह गए और तुरंत कुंवारिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही कुंवारिया थाना पुलिस निरीक्षक रामचंद्र कुमावत, एएसआई कमलेंद्र सिंह झाला जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस ने परिसर का निरीक्षण किया और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। पुजारी ने दी घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी कैलाशचंद्र पुरी ने पुलिस को घटना से जुडी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो कपड़े जलाए गए हैं वो पोशाक हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मोहल्लेवासियों में नाराजगी घटना को लेकर मोहल्लेवासियों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और जल्द खुलासा करने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *