RPSC-RSSB बोर्ड भंग कर बनाएं नई संस्था:प्रदर्शनकारी बोले- ईमानदार आदमी बैठाए, नहीं तो जयपुर कूच करेंगे

बाड़मेर में युवा सड़कों पर उतरकर ओएमआर शीट घोटाला और फोर्थ क्लास भर्ती परिणाम की सीबीआई जांच, RPSC, RSSB बोर्ड को भंग करने समेत 5 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। युवाओं ने सिणधरी सर्किल से रैली निकाली। हाथों में हमें न्याय दो, सीबीआई जांच तख्तियां लिए चले। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। वहां पर कांग्रेस नेता, सामाजिक कार्यकर्ता ओर नेता पहुंचकर समर्थन दिया। धरना स्थल से कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पुलिस के लगे बेरिकेड्स चढऩे की कोशिश की लेकिन पुलिस और नेताओं ने उनको रोक दिया। कलेक्ट्रेट गेट के आगे धरने पर बैठ गए। वहां पर जमकर नारेबाजी और भाषणबाजी की। युवाओं का प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। कलेक्ट्रेट रोड आधे घंटे बंद प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल से कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन बेरिकेड्स लगे होने के कारण युवा और नेता वहीं पर सड़कों पर बैठे गए। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान, दलित नेता उदाराम मेघवाल, समेत जनप्रतिनिधि सड़कों पर बैठ गए। इससे विवेकानंद सर्किल से कलेक्ट्रेट जाने वाली रोड करीब आधा घंटे तक बंद रही। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया। इस दौरान युवा बेरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की। 5 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन युवा राजेंद्र चौधरी ने कहा- एसओजी ने खुलासा कर ओएमआर घोटाला हुआ है। एसओजी और सरकार का मानना है कि बीते 11 सालों से चल रहा है। रोस्टर रजिस्टर का है जो हर कैटेगरी को पद मिलते है। चाहे वो किसी कैटेगरी को हो, उसमें कटौती की जा रही है। आरक्षण के अनुपात में नहीं मिल रही है। उसका सबसे बड़ा कारण रोस्टर रजिस्टर का होता है। जिसे माना गया हे कि 1997 के अंदर उससे लेकर अब तक सही मेनटेन नहीं किया गया है। हम चाहते है कि वो मेनटेन हो और अब चाहते है फिर विज्ञप्तियां जारी हो। घोटालेबाज बढ़ गए युवाओं का कहना है कि आरपीएससी, अधीनस्थ बोर्ड को बिल्कुल भंग किया जाए। इसमें केवल युवाओं के सपनों के सौदागर हैं। घोटालेबाज बढ़ गए हैं। इनको खत्म किया जाए। इमानदार व्यक्तियों को नियुक्त किया जाए। अलग-अलग शिफ्ट में पेपर करवाने की प्रक्रिया उसको बंद करवाकर वन डे-वन एग्जाम हो। बाहरी राज्यों के स्टूडेंट को एक हद तक लिमिट की जाए या बंद की जाए। पूरे राज्यों के स्टूडेंट यहां पर आते है। उस पर कोई लिमिट नहीं है। इससे युवा भुगत रहा है। हमारा अगला कदम यह रहेगा पूरे राजस्थान में इसको बात को उठाया जाए और जयपुर की कुर्सियों तक हिलाने का काम करेंगे। बोले- RPSC को भंग किया जाए वर्षा विश्नोई का कहना है कि- ओएमआर घोटाला के जरिए युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उसको बंद किया जाए। पारदर्शी एग्जाम किए जाए। अभी तक फोर्थ क्लास भर्ती का रिजल्ट आया है उसको देखकर लगता है कि इसमें 101 प्रतिशत ओएमआर घोटाला हुआ है। बीते 11 सालों में जो एग्जाम हुए है उसकी सीबीआई जांच हो। अधीनस्थ बोर्ड और आरपीएससी को भंग किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *