किशनगंज बीएलओ राजमल बैरवा सस्पेंड:वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने और आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई

बारां में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने एक बीएलओ को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर की गई है। निलंबित राजमल बैरवा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बृजनगर में स्कूल सहायक के पद पर कार्यरत है। वे विधानसभा क्षेत्र किशनगंज के भाग संख्या 14 के बीएलओ थे। यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान राजमल बैरवा का मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय, किशनगंज रहेगा। उन्हें नियमानुसार निर्वहन भत्ता भी देय होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *