लोहरदगा परिवहन विभाग के बैनर तले सड़क सुरक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को हुआ। जिसमें चार टीमों ने भाग ली। जिला प्रशासन लोहरदगा, पुलिस प्रशासन लोहरदगा, नगर पालिका लोहरदगा o लोहरदगा प्रेस क्लब का पहला मैच जिला प्रशासन लोहरदगा वर्सेस नगर पालिका लोहरदगा के बीच खेला गया। जिसमें जिला प्रशासन के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 10 ओवर में प्रशासन की टीम दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाएं। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अमित कुमार ने 101 रन बनाए व अमृतेश्वर गिरी ने 21 रन बनाएं। नगर पालिका के टीम के तरफ से गेंदबाजी में सुभाष ने 1 विकेट लिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी नगर पालिका की टीम 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना सके। टीम के तरफ से अफ्टूअल हक ने 24 रन तथा डावर ने 22 रन बनाएं। वहीं बॉलिंग में जिला प्रशासन के टीम के तरफ से अभिजीत, प्रदीप और अमृतेश्वर ने दो-दो विकेट लिया। इस मैच को बड़ी ही आसानी से जिला प्रशासन की टीम ने 53 रनों से जीत लिया। दूसरा मैच पुलिस प्रशासन वर्सेस लोहरदगा प्रेस क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुलिस प्रशासन के टीम बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए टीम के तरफ से पंकज ने 55, वेदांत शंकर ने 25 तथा अनिल ने 24 रन बनाए। लोहरदगा प्रेस क्लब की टीम की तरफ से बॉलिंग में रोहित o प्रीतम ने दो दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी टीम 76 रन ही बना सकी।


