शैक्षणिक संस्थानों में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में नगर भ्रमण के उपरांत आगंतुक अतिथियों द्वारा भारत माता पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य ने ध्वजारोहण किया। सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल : सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरायकेला में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक सह निदेशक बिद्याशर दास, विजय कुमार दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर नगर में देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। साथ ही ओपन ड्रॉइंग मीट-2026 का आयोजन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *