डा. नीरु कत्याल गुप्ता ने संभाला कार्यभार

नगर निगम में मंगलवार को निगम कमिश्नर डा. नीरु कत्याल गुप्ता ने कार्यभार संभाला। जिसके बाद निगम कमिश्नर ने मेयर इंदरजीत कौर के साथ मुलाकात की। साथ ही विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। इससे पहले निगम कमिश्नर डॉ. गुप्ता का को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। ज्वाइंट कमिश्नर विनीत कुमार और अभिषेक शर्मा, सहायक कमिश्नर नीरज जैन, सहायक कमिश्नर गुरपाल सिंह और जसदेव सेखों मौजूद रहे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा के मार्गदर्शन में वह शहर के समग्र विकास के लिए काम करेंगी। इस दौरान डॉ. गुप्ता ने लोगों से शहर को साफ और हरा-भरा रखने में अधिकारियों का समर्थन करने की अपील की। नगर निगम कर्मचारी संघ- नगर कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अश्विनी सहोता के नेतृत्व में भी कमिश्नर डॉ. गुप्ता का स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *