जनमानस सेवा संगठन ने सामान बांटा

जालंधर | जनमानस सेवा संगठन की ओर से साईं दास गर्ल्स हाई स्कूल विक्रमपुरा में 80 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर व स्टेशनरी वितरित की गई। प्रिंसिपल उपासना शर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक डॉ. करुणा सागर व संस्था के सदस्य इस स्कूल मे हर साल आकर जरूरतमंद बच्चों की सहायता करते रहते हैं। कार्यक्रम के बाद संस्था की तरफ से सभी बच्चों को प्रीति भोज कराया गया। इसमें सहयोगी डॉ. करुणा सागर, धर्मपाल पाली, संजीव शर्मा, विजय शौरी, प्रीतपाल सिंह, विनोद बत्रा, केके बाहरी, अशोक बरमानी, रजनीश चड्ढा, अविनाश सराफ, लज्जया अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, राजिंदर मल्होत्रा, अश्वनी खन्ना, रोहन शर्मा व स्कूल टीचर मंजू, शिवानी, सिम्मी और अंजू उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *