गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान में जप-तप समागम करवाया

लुधियाना| गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान, ढोलेवाल चौक में अमर शहीद धन-धन बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जप-तप समागम का शुभारंभ किया गया। दोपहर 12 बजे आरंभ हुए इस जप-तप समागम के दौरान श्री जपुजी साहिब, चौपई साहिब और श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के साथ-साथ गुरबाणी कीर्तन की मनोहारी सेवा निभाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी ने बताया कि संगतों के सहयोग से आज धन-धन शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर तेजिंदर सिंह डंग, परमजीत सिंह लायलपुरी, तरलोचन सिंह बब्बर, बलजीत सिंह दुखिया, इंदरजीत सिंह मक्कड़, अर्जन सिंह चीमा, स्वर्ण सिंह महौली, मोहन सिंह चौहान, इंदरजीत सिंह गोला, सुरिंदरजीत सिंह मक्कड़, जतिंदरपाल सिंह सलूजा, सुरिंदर सिंह नारंग सहित अनेक श्रद्धालु नतमस्तक हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *