लुधियाना| श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की ओर से फिरोजपुर रोड स्थित थरीके रोड पर स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में एक भव्य राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम गुरु हरि आनंद स्वामी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें निष्काम स्वामी, नित्यस्वरूप स्वामी, माधव स्वामी, वासुदेव स्वामी, अक्षर स्वामी, ज्ञानेश्वर स्वामी एवं विश्वस्वरूप स्वामी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। समारोह के मुख्य चरण में 111 विधवा माताओं और अन्य जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रजीत सिंगला, कमल दुआ, घनश्याम, लविश जैन, अनिल चावला, ईशान गुप्ता, तरुण गोयल, प्रवीण भार्गव, अनिल शर्मा और हरीश शर्मा ने सहयोग दिया।


