‘विविधता में एकता’ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

जालंधर | सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के मकसूदां व शाहपुर कैंपस, और स्कूल में बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके सरस्वती पूजा, देशभक्ति कार्यक्रमों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सशक्त राष्ट्रीय चेतना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने कमल के फूल और रंगीन पतंगें बनाने जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इसके पश्चात देशभक्ति के गीत, नृत्य और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतांत्रिक मूल्यों और ‘विविधता में एकता’ की भावना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नॉर्थ कैंपस, मकसूदां के निदेशक डॉ. अनुराग शर्मा, प्रिंसीपल मनीषा और प्रिंसीपल आरती जायसवाल ने गणतंत्र दिवस को प्रत्येक नागरिक के दायित्वों की याद दिलाने वाला दिन बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *