जालंधर |पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर विमेन में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके एनसीसी कैडेट्स ने ध्वज को सलामी दी और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में संगीत विभाग द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान के मूल्यों को अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्राओं और स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन देश की एकता और प्रगति के लिए संकल्प के साथ हुआ।


