जालंधर | डीबीए लायंस जालंधर ने डीबीए फरीदकोट को 9 रनों से हराकर जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीबीए जालंधर लायंस की टीम ने 17.3 ओवरों में 110 स्कोर बनाए। बल्लेबाजी करते हुए सचिन भारती ने 33, मुबीन फारुखी ने 14, सचिन शर्मा ने 12, सन्नी ने 9 रनों का योगदान दिया। डीबीए फरीदकोट की तरफ से गेंदबाजी में तुलसी दास 3, आकाश, मोनू और सुखमन ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीबीए फरीदकोट की टीम की शुरूआत खराब रही और पूरी टीम 17.1 ओवर में 101 स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में मोहम्मद कासिम ने 18, परमार ने 23 और सुखमन ने 15 रनों का योगदान दिया। डीबीए जालंधर की तरफ से गेंदबाजी में अजय ने 5, सचिन ने 3 और कैप्टन विनय शर्मा व आकाश ने 1-1 विकेट हासिल की।


