राइजिंग स्टार ने 181 रन बना, जीता मैच

जालंधर | लिदड़ा स्थित क्रिकेट ग्राउंड में राइजिंग स्टार और लिदड़ा क्रिकेट क्लब के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। लिदड़ा क्रिकेट क्लब द्वारा दिए गए 176 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को राइजिंग स्टार ने अपने बल्लेबाजों के तूफानी प्रदर्शन की बदौलत मैच खत्म होने से पहले ही हासिल कर लिया। राइजिंग स्टार के रिंकू ने 50 गेंदों में 81 रन बनाए। विक्की ने 20 गेंदों में 31 रन जोड़े। अंत में राहुल ने केवल 8 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। राइजिंग स्टार ने 17.3 ओवरों में ही 181 रन बनाए। रिंकू को ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *