कराटे चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम महाराष्ट्र रवाना

भास्कर न्यूज | जालंधर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पुलिस सब हेडक्वार्टर पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हो रही 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स कराटे अंडर-19 चैंपियनशिप के लिए पंजाब की टीम रवाना हुई। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 29 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। पंजाब टीम इस प्रतियोगिता में डिप्टी डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन सुनील कुमार के कुशल मार्गदर्शन में भाग ले रही है। टीम के प्रशासनिक संचालन एवं समन्वय के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वाजिदपुर में तैनात लेक्चरर राजेश कुमार को हेड ऑफ डेलीगेशन नियुक्त किया गया है। टीम मैनेजर निखिल हंस ने बताया कि पंजाब टीम में कुल 23 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 10 लड़कियां और 13 लड़के पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कोचिंग स्टाफ में राजेश कुमार, अजय कुमार तथा रमा को शामिल किया गया है, जिनमें रमा को विशेष रूप से लड़कियों की टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *