जालंधर | श्री राधा कृष्ण मंदिर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी तथा मंदिर कमेटी के प्रधान रवि शंकर शर्मा ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान भारत की संप्रभुता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है की भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखना हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य है राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की भावना का पर्व है गणतंत्र दिवस। शर्मा ने कहा कि सभी देशवासी राष्ट्र के आत्मसम्मान व संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर रहें। यहां प्रिं गुलशन सभ्रवाल, कमलजीत मल्होत्रा, सुभाष शर्मा, रिंकू, रमेश कुमार व अन्य उपस्थित थे।


