जालंधर| सेंट सोल्जर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। छात्रों और स्टाफ ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रों द्वारा देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें देशभक्ति के गीतों पर नृत्य, लोक नृत्य गिद्धा, भंगड़ा आदि शामिल थे। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और स्टाफ को बधाई दी और कहा कि हमें देशभक्ति के त्योहारों को एक साथ मनाना चाहिए और बढ़ते भ्रष्टाचार व नशे के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।


