भास्कर न्यूज | जालंधर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की अगुआई में आलू के बीज की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी विशेष मीटिंग हुई। जिसमें डायरेक्टर बागबानी पंजाब, अध्यक्ष पटैटो सीड एंड ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर्स कंपनी, अध्यक्ष जालंधर वेजिटेबल्स प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड जालंधर, अध्यक्ष जालंधर पटैटो ग्रोअर्स एसोसिएशन, इंचार्ज सरकारी आलू बीज फार्म खनौरा मलसियां, नोडल अधिकारी आलू, पंजाब अध्यक्ष, जेपीजीए, टीए एसोसिएशन, पंजाब स्टेट सीड सर्टिफिकेशन अथॉरिटी जालंधर, एनएचआरडीएफ बठिंडा, चेयरमैन पनसीड शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि सरकार के संजीदा प्रयासों से कृषि को लाभवंत सकारात्मक बदलाव सामने आए है। पंजाब सरकार किसानों को फसली विविधता को अपनाने के लिए प्रेरित करती हुई अलग फसलों की खेती के लिए उत्साहित किया जा रहा है। आलू उत्पादकों को भरोसा दिया कि उनके द्वारा दिए गए मूल्यवान सुझावों अनुसार आलू के उत्तम बीज तैयार करने में राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। मीटिंग में फैसला हुआ कि आलू की बिजाई अक्तूबर के पहले पंद्रहवाड़ा तक मुकम्मल की जानी चाहिए और वेल की कटाई 31 दिसंबर तक करनी यकीनी बनाई जाए ताकि ऊंच गुणवत्ता का बीज पैदा किया जा सके। चेयरमैन पन सीड ने पंजाब के आलू बीज को दूसरे राज्य में पन सीड विभाग द्वारा भेजने का सुझाव दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्षों द्वारा पंजाब के आलू बीज दी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री को मेमोरेंडम भी दिया गया।


